Microsoft PowerPoint क्या है और यह कैसे कार्य करता है

हैलो दोस्तों कैसे हो, आशा करता हूं सभी ठीक होंगे। आज के इस पृष्ठ में आपको जानकारी देने वाला हूं एम.एस. पावर प्वाइंट के बारे में। M.S. Powerpoint क्या है, इसकी रूपरेखा और यह कैसे कार्य करता है? इन सारी बातों के बारे में हम इस अध्याय में जानकारी प्राप्त करेंगे।

Introduction :-

माइक्रोसॉफ्ट पावरप्वॉइंट एक पूर्ण प्रेजेंटेशन ग्राफिक्स प्रोग्राम है जिसके द्वारा आप प्रोफेशनल प्रेजेंटेशन कर सकते हैं। पावरप्वॉइंट प्रेजेंटेशन स्लाइड शो के रूप में जाना जाता है। पावरप्वॉइंट में एक सुविधा यह भी है कि पर्सनल कम्प्यूटर को प्रोजेक्शन डिवाइस के साथ अटैच कर प्रेजेंटेशन दे सकते हैं।

इसके अलावा आप वर्ल्ड वाइड वेब में इसका लाभ ले सकते हैं और इंटरनेट पर वर्चुअल प्रेजेंटेशन दे सकते हैं। पावरप्वॉइंट में कई तरह की आकृतियां होती हैं जो स्लाइड शो को आसान बना देती हैं।

उदाहरण के तौर पर आप पावरप्वॉइंट प्रेजेंटेशन से पहले की रूपरेखा भी तैयार कर सकते हैं। इसके बाद उसमें अपनी जरूरत के अनुसार सुधार कर सकते हैं। आप तैयार ढांचे को प्रयोग कर स्लाइड शो की रूपरेखा तैयार कर सकते हैं।

चार्ट, वीडियो, टेबल, पिक्चर, साउंड और एनिमेशन को जोड़कर आप अपने प्रेजेंटेशन की गुणवत्ता को बढ़ा सकते हैं। जब आप प्रेजेंटेशन का डिजाइन तैयार कर लेते हैं तो अपने स्लाइड शो में जो आपने टाइप किया है उसकी स्पेलिंग भी चैक कर सकते हैं। चार्ट की मदद से आप अपने प्रेजेंटेशन को और आकर्षक बना सकते हैं।

Powerpoint :-

पॉवरप्वॉइंट प्रेजेंटेशन अपनी बात को प्रभावी रूप से व्यक्त करने का माध्यम है जिसे स्लाइड्स, स्पीकर नोट्स, चार्ट, मीडिया क्लिप, क्लिप आर्ट, हैण्ड आउट्स, ग्राफ आदि के माध्यम से प्रभावी बनाया जा सकता है।

इसमें स्लाइड्स को सैल्फ रनिंग या स्पीकर कंट्रोल्ड विज्युअल डिस्प्ले के रूप से दिया जा सकता है। पॉवरप्वॉइन्ट प्रेजेंटेशन का उपयोग मार्केटिंग में विभिन्न उत्पादों की विशेषताएं बताने या टीचिंग आदि के लिए किया जा सकता है।

पावरप्वॉइंट एक पूर्ण प्रेजेंटेशन ग्राफिक्स प्रोग्राम है जो आपको प्रोफेशनल तरीके से प्रेजेंटेशन की सुविधा देता है। पावर पॉइंट आपको लचीलापन प्रदान करता है कि आप चाहे तो अपने प्रेजेंटेशन को पूरी तरह पारदर्शिता अपनाकर अनौपचारिक बना ले। या पर्सनल कंप्यूटर से प्रोजेक्शन डिवाइस को जोड़कर उसे इलेक्ट्रॉनिक बना ले।

पावर पॉइंट में आप नॉर्मल व्यू में प्रेजेंटेशन तैयार कर सकते हैं। नॉर्मल व्यू में एक ही समय में स्लाइड पेन, टैब्स पेन और नोट्स पेन देखने की सुविधा रहती है। फुल विंडो में प्रेजेंटेशन आउटलाइन के साथ आउटलाइन टेब भी होता है। स्लाइट पेन प्रेजेंटेशन में पहली स्लाइड दिखाता है और नोट्स पेन प्रेजेंटेशन के बारे में नोट्स दिखाता है।

पावरप्वॉइंट का नॉर्मल व्यू :-

माइक्रोसॉफ्ट पावरप्वॉइंट में आप आसानी से डायनेमिक प्रेजेंटेशन तैयार कर सकते हैं जिसमें मल्टीमीडिया फीचर जैसे साउंड मूवी और पिक्चर शामिल रहते हैं।

पावरप्वॉइंट टैम्पलेट्स के साथ आता है जो प्रेजेंटेशन की डिजाइनिग में आपकी मदद करते हैं जिससे आप स्लाइड शो तैयार करने में उनका प्रयोग कर सकें।

पावरप्वॉइंट में टेबल बनाने की सुविधा भी होती है जिससे इसके लिए आपको एक्सल या वर्ड का प्रयोग न करना पड़े। वर्ड में स्थित टेबल ड्रॉ टूल पावरप्वॉइंट में भी उपलब्ध रहते हैं।

माइक्रोसॉफ्ट पावरप्वॉइंट आपके लिए प्रेजेंटेशनों को शेयर करना और उन्हें कोलैबोरेट करना आसान बनाता है। सेंड फोर व्यू फीचर और कंपेयर तथा मर्ज फीचर आपको सुविधा देता है, कि प्रेजेंटेशन को रिव्यू के लिए भेज सकें तथा आसानी से कमेंट्स मर्ज कर सकें। विभिन्न रिव्यूअरों को देखकर आप अपने डॉक्यूमेंट को रिवाइज कर सकते हैं।

अच्छे प्रेजेंटेशन के लक्षण :-

पावरप्वॉइंट में एप्लीकेशन का उपयोग करके स्लाइड, हैण्डआउट, चार्ट, ओवरहैड आदि तैयार कर सकते हैं। इन गुणों की सहायता से आकर्षक प्रेजेंटेशन प्रस्तुत कर सकते हैं।

अच्छे प्रेजेन्टेशन के लिए निम्न बातों पर ध्यान देना चाहिए :-

(i) प्रत्येक स्लाइड में आकर्षक और संवाद योग्य बिन्दुओं का समावेश होना चाहिए।

(ii) प्रेजेंटेशन में वीडियो और ऑडियो क्लिप सम्मिलित कर सकते हैं।

(iii) प्रेजेंटेशन के दौरान दो स्लाइडों के बीच ट्रांजिशन टाइम निर्धरित होना चाहिए।

(iv) स्लाइड में उचित डाटा और उसका चार्ट होना चाहिए।
(v) स्लाइडों का क्रम और प्रस्तुतकर्ता की गति में सामंजस्य होना चाहिए।

1 thought on “Microsoft PowerPoint क्या है और यह कैसे कार्य करता है”

Leave a Comment