जीवन में अपने लक्ष्य को प्राप्त कैसे करें 

मानव अपने जीवन में बिना कोई प्रयास किए सफलता की कामना करना एक तरह से हवा में महल बनाना जैसा है। जितना आत्मविश्वास मनुष्य में होगा उतना ही है दूसरों में प्रभाव डालेगा और अपने कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हुए आगे बढ़ता जाएगा।

जीवन में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की बातें – 

मनुष्य के अंदर आत्मविश्वास होने का भाव दूसरों की अनुमति पर आधारित नहीं होना चाहिए नहीं तो वह आत्मविश्वास को दूसरों की राय पर मोहताज कर देता है।

मनुष्य के सारे विकास, प्रगति एवं उपलब्धियां उसके कड़ी मेहनत का फल होता है और यह सफलता आसानी से प्राप्त नहीं होती है।

जब तक आप स्वयं को अच्छा महसूस नहीं करते हैं तो इसका आभास दूसरे लोगों को भी हो जाता है।
इसलिए व्यक्ति को सदैव अपने व्यवहार को अच्छा रखना चाहिए।

नहा-धोकर साफ-सुथरे कपड़े पहनने वाले व्यक्ति की हम केवल पहचान कर सकते हैं बल्कि उसके व्यवहार को नहीं जान सकते।

जिस प्रकार पुलिस एवं पोस्टमैन की वर्दी से हम पता लगा लेते हैं कि पुलिस कौन है और पोस्टमैन कौन है। जबकि उनके अंदर छुपे व्यवहार का हम पता नहीं लगा पाते हैं।

मनुष्य को अपना आत्मविश्वास मजबूत करने के लिए उसे सकारात्मक रूप से प्रेरित करने वाले भाषण या कोई भी व्यक्ति की बातों को बार-बार सुनना चाहिए।

यदि आपको जीवन में कोई भी असफलता मिले तो उनसे से निराश होकर नहीं बैठना चाहिए बल्कि फिर से उस सफलता को प्राप्त करने के लिए लगातार कोशिश करनी चाहिए। और कोशिश तब तक करनी चाहिए जब तक कि वह सफलता हमारे हाथ में लग जाए।

व्यक्ति को कोई भी काम करने में पूरी मेहनत और लगन लगानी चाहिए जब तक हम अपनी सफलता को न प्राप्त ले कर ले। जीवन में कभी किसी भी कार्य को अधूरे मन से नहीं करना चाहिए।

अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर दिखाना ही सफलता का एकमात्र लक्ष्य हैं। यदि आप बेहतरीन तरीके से किसी कार्य को अंजाम देंगे तो वह आपको सफलता की सीढ़ी तक जरूर पहुंचा देगा।

2.

मनुष्य का लक्ष्य सदैव आत्म सुधार होना चाहिए जो आसानी से संभव नहीं होता है। व्यक्ति को अपने गुणों से अवगत होना चाहिए।

जीवन में व्यक्ति को जब कभी कोई नकारात्मक विचार परेशान करता है या अपने मार्ग से विचलित करता है तो उसे अपने परिवारजनों या अच्छे मित्र को स्पष्ट रूप से कहना चाहिए।

व्यक्ति को हमेशा परेशानियों से बच कर रहना चाहिए। जब हम किसी व्यक्ति को कुछ कहते हैं और उसे बुरा लगता है तो हमें उसे अपनी गलती समझ कर माफी मांग लेनी चाहिए।

क्योंकि यह एक सबसे सटीक तरीका है व्यर्थ के दबाव से बचने का क्योंकि जब हमें गलती महसूस हो और माफी मांग लेते हैं तो मन पर दबाव कम पड़ता है।

यदि जीवन में आप वास्तव में प्रसन्नता प्राप्त करना चाहते हैं तो वही करें जिसमें आपको पूर्ण आत्मविश्वास है। व्यक्ति को जीवन में कुछ बड़ा करने के लिए स्वयं जीना सीखना चाहिए।

हमारी कल्पना शक्ति हमें सीमित से असीमित बनाती है और कुछ नया करने की प्रेरणा देती है। क्योंकि ज्ञान से पहले मनुष्य को कल्पना आती है।

ज्ञान तो किसी निश्चित समय तक उपलब्ध जानकारी का आधार होता है। हमारी कल्पना एक ऐसा हो जा रहे जो हमें नई-नई चीजों को देखने में सक्षम बनाती हैं। कल्पना व्यक्ति को जीवन में कुछ बड़ा करने की शक्ति प्रदान करती हैं।

व्यक्ति को नया करने की चाह एवं सफलता तक टिके रहने की लगन हमारे जीवन को बदल देती है।
हमारे सामने आई चुनौती हमारी कल्पना को और विकसित कर देती है। जो हमें निरंतर अपने लक्ष्य के प्रति बढ़ने की एक शक्ति प्रदान करती हैं।

मनुष्य को हमेशा नए विचार पैदा करने चाहिए और उनकी जांच करनी चाहिए, कि वे हमारे लक्ष्य को प्राप्त करवाने में कितने सहायक साबित होंगे।

3.

इस संसार में कई ऐसे सफल व्यक्ति है जो अपने समय के प्रबंधन में गुरुओं द्वारा उत्साहित किए गए थे, कि उनका यह रास्ता सही नहीं है फिर भी उन्होंने उसे सही करके दिखाया।

जिसको असंभव एवं गलत बताया गया था। उन्हीं तरीकों से बड़े-बड़े लोगों ने सफलता प्राप्त की है। क्योंकि उन्होंने सर्वोत्तम प्रयास किया और सफलता प्राप्त भी की।

व्यक्ति को हमेशा इस प्रकार की भाषा बोलनी चाहिए हमारे शब्द सीधे दूसरे व्यक्ति के हृदय को छुए। और उन्हें सुनकर व्यक्ति को अच्छा लगे।

अपने विचारों और चेतना से हम अपने जीवन को बदल सकते हैं। अपने जीवन में ॠणात्मक प्रभाव देने वाले लोगों से कम मिलना चाहिए। व्यक्ति को अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सोच का धनात्मक एवं गतिमान होना बेहद जरूरी होता है।

व्यक्ति को काम वहीं करना चाहिए और उसी पर ही अपना समय बिताना चाहिए जो उसे अधिकतम लाभ एवं सुकून दे। क्योंकि समय की आपूर्ति सीमित होती है। इसको केवल वर्तमान में ही प्रयुक्त किया जा सकता है।

मनुष्य को हमेशा जीवन में समय के महत्व का ज्ञान होना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि समय को न तो वापस लाया जा सकता है और न ही किसी स्टोर या फाइल में जमा किया जा सकता है। समय एक अद्वितीय और दुर्लभ चीज होती है।

जब तक हम में कुछ करने की शक्ति नहीं होगी तब तक हम जीवन में कुछ नहीं कर सकते हैं। इसलिए व्यक्ति दृढ़ इच्छाशक्ति, कठिन परिश्रम और आत्मबल से हर सपना साकार कर सकता है।

Leave a Comment